Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज फिर मौसम में बदलाव के आसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज मंगलवार को हिमालयी क्षेत्र में ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही बूंदाबांदी होने के भी आसार हैं। जिसके बाद तापमान में भी गिरावट आ सकती है। जिससे पर्वतीय इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी और इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version