Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों में मौसम में बदलाव के आसार, मैदानों में शुष्क रहेगा मौसम

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में आज कहीं कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल मंडरा रहे हैं और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी भी हुई है लेकिन मैदानी जनपद में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version