Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज मौसम में बदलाव के आसार, इन जिलों में बारिश व‌ बर्फबारी की संभावना

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में दो दिन गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक आज 22 अक्टूबर को उत्तराखंड के कुछ जिलों में मौसम ज्यादा खराब रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 22 अक्टूबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना है। इतना नहीं मौसम विभाग की ओर से 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना जताई है। उत्तराखंड के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। कुछ दिनों से लगातार मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version