Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में बदलाव के आसार, पहाड़ों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क होने के साथ पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडरा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज पहाड़ों में आकाशीय बिजली चमकने और झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सीएस तोमर के अनुसार, आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं पर हल्की से मध्यम वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है। देहरादून, टिहरी व अल्मोड़ा में कहीं-कहीं बहुत हल्की वर्षा हो सकती है।राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने के आसार है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version