Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदला मौसम का मिजाज, ठंड में होगा इजाफा, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में तेज धूप निकलने के कारण लोगों को हल्की गर्मी महसूस होने लगी थी, लेकिन अब मौसम विज्ञान केंद्र ने कुछ जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, हरिद्वार, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, उधम सिंह नगर और नैनीताल के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। बारिश होने से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड का असर फिर से महसूस किया जाएगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज मौसम शुष्क रहेगा। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।

Exit mobile version