Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिर बदलेगा मौसम, बारिश के आसार, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने 15 और 16 अक्तूबर को कुमाऊं मंडल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के भी आसार हैं। आज देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल व पिथौरागढ़ जिलों में बूंदाबांदी का अनुमान जताया है। आईएमडी के मुताबिक, बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 3800 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। आज 15 और 16 अक्तूबर को भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई पर बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार मौसम में बदलाव का असर मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देने लगा है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version