Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम फिर बदलेगा करवट, बादल छाए रहने व बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे करवट लेने लगा है। प्रदेश में मौसम बदलने की संभावना दिखाई दे रही है। शनिवार को उत्तराखंड के कई इलाकों में बादल छाए रहे तो कई पहाड़ी इलाकों में कोहरा लगा। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सात जिलों में बारिश की संभावना है। देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले शामिल है। 3200 मीटर या उससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। नवंबर माह आते ही पहाड़ में दिनों दिन ठंड बढ़ती जा रही है। आए दिन घाटी क्षेत्रों में छा रहे कोहरे के कारण घाटी क्षेत्रों के लोगों की दिनचर्या पर असर पड़ रहा है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version