Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें मौसम का पूर्वानुमान

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज 14 सितंबर को लेकर उत्तराखंड के कई संवेदनशील जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राजधानी देहरादून समेत टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में मौसम का रुख बेहद तल्ख रहने के आसार हैं। कुमाऊं मंडल के बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं अत्यंत तीव्र दौर के साथ भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जनपदों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली कड़कने की प्रबल आशंका है। विभाग ने 15 सितंबर के लिए भी राज्य के पर्वतीय इलाकों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट बरकरार रखा है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि अगले दो से तीन दिन उत्तराखंड वासियों को मौसम की मार से पूरी तरह राहत मिलने वाली नहीं है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version