Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में जमकर बरसेंगे बदरा, चेतावनी जारी

सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून ने फिर जोर पकड़ लिया है। कई जिलों में भारी बारिश के दौर जारी हैं। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बारिश और बादलों के बीच ऊंची चोटियों पर हिमपात होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। निचले इलाकों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने आज नैनीताल समेत छह जिलों में आज गर्जन के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा या गर्जन के साथ बौछार पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने नैनीताल, बागेश्वर, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी और चमोली में कहीं-कहीं भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की भी आशंका है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version