Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम का बदला मिजाज, जानें आज मौसम का पूर्वानुमान

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मानसून की सक्रियता के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक बादल मंडरा रहे हैं और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आज 29 अगस्त को मौसम की गतिविधियों में थोड़ी कमी आ सकती है मगर फिर भी तेज बौछारों की आशंका बनी रहेगी। वहीं 30 और 31 अगस्त के लिए देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर भारी बारिश की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version