Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ी घाटियों से लेकर मैदानी इलाकों तक मौसम में बदलाव, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल शुष्क बना हुआ है। प्रदेशभर में दिन के समय चटख धूप खिल रही है, जबकि सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम इसी प्रकार बने रहने की संभावना है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं और सभी जनपदों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले दो दिन मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। आने वाले दिनों में भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। ऐसे में दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version