Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, आज कुछ जिलों में बदल सकता है मौसम, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर धूप खिल रही है। इस बीच पहाड़ों में पाला और घाटी वाले इलाकों में हल्का कोहरा भी छा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज शुष्क बना रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में घाटियाें में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रहने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version