Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं। धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बौछारों का दौर जारी है। देहरादून समेत कई क्षेत्रों में अचानक हुई भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गर्जन के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version