Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, बढ़ने लगी ठिठुरन, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने से पहाड़ से मैदान तक ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी 22 नवंबर तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून के मुताबिक, आज 17 नवंबर को राज्य भर में मौसम शुष्क (Dry) रहने की संभावना है। आज के लिए किसी भी तरह की भारी बारिश या आंधी-तूफान की चेतावनी जारी नहीं की गई है‌।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version