अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बारिश का दौर जारी है। आज उत्तराखंड के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। टिहरी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल और देहरादून में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही राज्य के सभी जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। आज 22 अगस्त को देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी में भारी बारिश हो सकती है। 23 अगस्त को देहरादून, टिहरी, पिथौरागढ़ और बागेश्वर तथा 24 अगस्त को देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। 21 से 25 अगस्त तक संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़क एवं राजमार्ग बाधित होने, नदी-नालों के उफान पर आने और निचले क्षेत्रों में जलभराव की आशंका जताई गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।