Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने आज शनिवार के लिए उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। देहरादून,हरिद्वार, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, उधम सिंह नगर, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज कुमाऊं मंडल के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार के अधिकांश क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में भी अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। वहीं प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली चमकने, तेज गर्जन होने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दूर पढ़ने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version