Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, आज इन जिलों में भारी बारिश का येलो और आरेंज अलर्ट जारी

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आसमान से बादल लगातार आफत बरसा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कहीं-कहीं ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। दून समेत छह जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली एवं बागेश्वर में भारी बारिश संभव है। मौसम विभाग का कहना है कि इन इलाकों में तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। IMD ने संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) और अचानक बाढ़ (फ्लैश फ्लड) जैसे खतरों के बारे में भी चेतावनी दी है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version