Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिर बदलने लगा मौसम, अलर्ट को लेकर पढ़े यह वैदर अपडेट

फरवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप खिल रहीं हैं।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम में बदलाव दिख रहा है। धूप और बादल जाएं रहने से मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में ओलावृष्टि का यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में ओलावृष्टि का येलो अलर्ट किया जारी है। हालांकि मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में परिवर्तन आएगा।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। सुबह-शाम तेजी से ठिठुरन बढ़ गई है।

Exit mobile version