Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलने लगा मौसम, सुबह-शाम की ठंड में होने लगा इजाफा

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है और दिनभर चटख धूप खिल रही है। हालांकि, धीरे-धीरे न्यूनतम में गिरावट आने लगी है। खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। अगले कुछ दिन पारे में और गिरावट आने और ठंडक बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जरा सी भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।

Exit mobile version