Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलने लगा मौसम, ठंड ने दी दस्तक, जानें आज मौसम का हाल

अक्टूबर का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब अक्टूबर के महीने में धीरे-धीरे गर्मी में भी बदलाव होने लग गया है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मानसून की विदाई के बाद से ही प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिल रही है। हालांकि, सुबह-शाम अब ठंडक महसूस की जाने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। 15 अक्टूबर के बाद पारे में और गिरावट आने की उम्मीद है।

 अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है। आज हल्की बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version