जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। वहीं उत्तराखंड में मौसम विभाग ने एक बार फिर बड़ा अलर्ट जारी किया है। राज्य के आठ जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जिसके तहत अगले दो दिनों तक कई इलाकों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और नमी बढ़ने के कारण उत्तराखंड में बारिश की गतिविधियां तेज हो रही हैं। खासकर पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और जलभराव की आशंका भी जताई गई है। जिसमें देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। वहीं, 12 जून से 16 जून तक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।