अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने आने वाले समय में भारी बारिश, आकाशीय बिजली और वज्रपात की आशंका जताई है। मौसम की स्थिति को देखते हुए कई जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। भारी बारिश की संभावना वाले क्षेत्रों में लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। राज्य के देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और चम्पावत जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन और आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर होने की पूरी संभावना जताई है। इसके अलावा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी, पौड़ी, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे तटीय इलाकों और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की आशंका काफी ज्यादा बढ़ गई है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।