Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में मौसम का यू-टर्न, पहाड़ों पर बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी, दी यह चेतावनी

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड राज्य में मार्च का महीना खत्म होने के बाद मौसम ने बड़ा यू टर्न लिया। अप्रैल का महीना शुरू होते ही मौसम अपना अलग-अलग रंग दिखा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 3 अप्रैल शुक्रवार को मौसम फिर से यू टाइम लेने वाला है। उत्तराखंड राज्य के देहरादून समेत पांच सीमांत जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि ऊपरी क्षेत्र में बर्फबारी की चेतावनी दी गई है। अन्य पर्वतीय जिलों में भी मौसम खराब रहेगा, लेकिन मैदान में जिलों में मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है। राज्य के पांच सीमांत जिले उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम खराब रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार इन पांच पहाड़ी जिलों में हल्की से हल्की बारिश होगी, तो वहीं 3500 मीटर से ऊपर वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की चेतावनी की गई है। राज्य के शेष जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ और शुष्क रहने वाला है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version