Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव, इन जिलों भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी, देखें यह एडवाइजरी

अगस्त का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों के कुछ क्षेत्रों में आज एक अगस्त को भारी वर्षा के कारण जलभराव तथा फ्लैश फ्लड (अचानक बाढ़) की आशंका व्यक्त की गई है। पहाड़ी राज्य में बारिश का सबसे ज्यादा असर कुछ चुनिंदा जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने खास तौर पर रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, चम्पावत और पिथौरागढ़ जिलों के लिए सख्त चेतावनी जारी की है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों पर चट्टानें खिसकने का खतरा काफी बढ़ गया है। इसे देखते हुए आपदा प्रबंधन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी एडवाइजरी जारी की है। अधिकारियों ने साफ शब्दों में अपील की है कि भूस्खलन के प्रति संवेदनशील इलाकों में गैर-जरूरी यात्रा करने से पूरी तरह बचें। इसके अलावा उफनते नदी-नालों के किनारे जाना जानलेवा साबित हो सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Exit mobile version