सितंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मानसून की रफ्तार भले ही थोड़ी सुस्त पड़ गई हो, लेकिन पर्वतीय जिलों में बादलों का मिजाज अभी भी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के देहरादून केंद्र ने आज यानी 20 सितंबर के लिए प्रदेश के कई इलाकों में मौसम का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, राजधानी देहरादून समेत पर्वतीय जिले टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके साथ ही इन इलाकों में आकाशीय बिजली चमकने और बादलों की तेज गड़गड़ाहट को लेकर खास चेतावनी दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने संवेदनशील पर्वतीय रास्तों और नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिस पर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।