Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी की भविष्यवाणी, इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है। लंबे समय से सूखे जैसे हालात का सामना कर रहे प्रदेशवासियों के लिए मौसम विभाग गुड न्यूज लेकर आया है। आज राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में जहां बारिश और बर्फबारी हो सकती है, वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इन जिलों में 3400 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने के भी आसार हैं। हालांकि, राज्य के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version