Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलेगा मौसम, कुमाऊं के इन जिलों में आफत बनेगी बारिश, जारी हुआ येलो अलर्ट

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले में 29 जून से लेकर दो जुलाई 2026 तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इन सभी क्षेत्रों में येलो अलर्ट की घोषणा कर दी है। जिसमें कुमाऊं के अधिकांश हिस्सों में आज 28 जून 2026 से ही बादलों की गड़गड़ाहट के साथ सिस्टम बेहद सक्रिय हो जाएगा। गढ़वाल के कुछ चुनिंदा इलाकों में भी इसी समय से तेज बौछारें पड़ना शुरू हो जाएंगी। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि 29 जून से एक जुलाई 2026 के बीच पूरे प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। पर्वतीय जिलों में इस दौरान अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका गहरा गई है। राज्य के मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जाएगी। मैदानी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी जलभराव वाले रास्तों पर गाड़ी न दौड़ाने और संभलकर चलने को कहा गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। हालांकि गर्मी में भी तेजी से इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version