Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलेगा मौसम, कई जिलों में जारी हुआ येलो अलर्ट, घने कोहरे की भी चेतावनी

दिसंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है, लेकिन मैदानी इलाकों में कोहरे और ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि नए साल की शुरुआत से पहले मौसम करवट ले सकता है और पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी देखने को मिल सकती है। नैनीताल, चंपावत, देहरादून और पौड़ी के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घने कोहरे की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है ‌।

Exit mobile version