Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: प्रदेश में शुष्क रहेगा मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। अब दिन में धूप और सुबह व शाम को ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम का मिजाज शुष्क बना रहने के आसार हैं। पर्वतीय जिलों में घाटियाें में हल्का कोहरा छाया रह सकता है। सुबह-शाम ठंड बढ़ने की संभावना है। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में आज मौसम साफ और शुष्क रहने वाला है। राज्य में बारिश या बर्फबारी को लेकर कोई चेतावनी नहीं है, हालांकि पर्वतीय जिलों की घाटियों में सुबह के समय हल्का कोहरा दिख सकता है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version