Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक करवट बदलेगा मौसम, चक्रवात अर्नब का दिखेगा असर, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर उत्तराखंड में अप्रत्यक्ष रूप से देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज बुधवार से एक नवंबर के बीच कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है। इन जिलों के 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। वहीं, प्रदेश के शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version