Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: फिर करवट बदलेगा मौसम, बारिश व बर्फबारी के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 2 दिसंबर की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके प्रभाव से दिसंबर की शुरुआत में पहाड़ी राज्यों में मौसम बदलने की संभावना है। जिसमें मौसम विभाग के अनुसार, 3 दिसंबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। खासकर 3200 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। उत्तराखंड के बाकी हिस्सों में मौसम सूखा रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 4 दिसंबर को भी उत्तराखंड में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। इस दिन उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बहुत हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है। खास तौर पर 3000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम ज्यादा खराब रह सकता है। आज हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में रात और सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छा सकता है। पर्वतीय जिलों की घाटियों में भी सुबह धुंध देखने को मिल सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version