Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम फिर बदलेगा करवट, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

अक्टूबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं। उत्तराखंड के उच्च हिमालयी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और मौसमी बदलाव के चलते ठंड ने जोर पकड़ लिया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने राज्य के तीन सीमांत जिलों-उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़-में हल्की बारिश, गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताज़ा बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 3500 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई पर स्थित हिमालयी शिखरों पर हल्की बर्फबारी दर्ज हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन तंत्र को अलर्ट पर रखा गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार जताए गए हैं। वहीं सुबह-शाम मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version