Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम फिर बदलेगा करवट, 01 फरवरी से बारिश व बर्फबारी के आसार

जनवरी का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक चटख धूप खिल रही है, लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंड का अहसास अब भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी को प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 1 फरवरी से बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। राज्य के किसी भी जिले के लिए फिलहाल कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। लेकिन 1 फरवरी से राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। इससे ठंड फिर से बढ़ सकती है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version