Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम फिर बदलेगा करवट, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। गुरुवार से फिर प्रदेश में वर्षा-बर्फबारी का दौर हो सकता है। 18 मार्च को पहाड़ी जिलों में और 19 मार्च को पूरे राज्य में गर्जन के साथ बिजली चमकने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version