Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम में फिर होगा बदलाव, ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदलेगा मौसम, बारिश के आसार

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आज गुरुवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के फिर करवट बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं। 16 अप्रैल से 19 अप्रैल के बीच मौसम में बदलाव की उम्मीद है, खासकर उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी-तूफान और 3,800 मीटर से ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो सकती है। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी 20 अप्रैल तक जारी रह सकती है। वहीं मैदानों में मौसम शुष्क रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बारिश व बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version