Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज से फिर करवट बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश व बर्फबारी के आसार

फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में एक बार फिर मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसाार 27-28 फरवरी को पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश व बर्फबारी होने की संभावना है। चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। प्रदेश के 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं। मैदानों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version