Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम फिर बदलेगा करवट, IMD ने किया अलर्ट, पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह शाम ठिठुरन हो रहीं हैं। दोपहर में खिलखिलाती धूप के साथ मौसम में बदलाव हो रहा है

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। जिससे अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज शुक्रवार से ताजा पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के साथ ही मौसम करवट बदल सकता है। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। साथ ही निचले क्षेत्रों में गरज और चमक के साथ ओलावृष्टि और झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही शनिवार को प्रदेश में भारी वर्षा-बर्फबारी को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा का आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार हैं।

Exit mobile version