मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में से लेकर मैदानी इलाकों में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। दिनभर चटक धूप से सुबह-शाम की ठंड भी कम हो गई है। धूप खिलने से पारा भी चढ़ गया है। आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक से मुख्य रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। शुक्रवार को होली पर भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने वाला है। IMD की रिपोर्ट के अनुसार आज 14 मार्च तक उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत और नैनीताल में बिजली गिरने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का येलो अलर्ट है। इसके अलावा 15 और 16 मार्च को पूरे प्रदेश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।