मार्च का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।
उत्तराखंड में आज का मौसम
उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। उत्तराखंड में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क रहने के बाद एक बार फिर बारिश की संभावना है। IMD के अनुसार, आज राज्य के पहाड़ी इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने वाले हैं। साथ ही कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है, जिससे एक बार फिर तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है, तो वहीं, प्रदेश में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। IMD ने आज उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने वाले हैं, जिससे ठंड बढ़ सकती है।
अल्मोड़ा में आज का मौसम
अल्मोड़ा में आज धूप रहेगी। वहीं मौसम में बदलाव के साथ सुबह-शाम ठंड पड़ रही है।