Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: बदलेगा मौसम, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। आज 21 जनवरी 2025 को राज्य के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जबकि मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version