Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मौसम बदलेगा करवट, आज इन जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम का पूर्वानुमान

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में आने वाले दिनों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज 7 मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 मार्च को पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव आ सकता है। उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है। इन क्षेत्रों में 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। राज्य के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं 9 और 10 मार्च को भी पहाड़ी जिलों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इन जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना है, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग,चमोली, बागेश्वर पिथौरागढ़ में 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बर्फबारी हो सकती है। जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version