Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, जारी हुआ अलर्ट, जानें वैदर रिपोर्ट

जनवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब तेजी से ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। ठिठुरन बढ़ने के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में सर्द हवाएं चल रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, ताजा पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आज शुक्रवार को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। पहाड़ से मैदान तक आंशिक बादल छाये रहने के आसार हैं। चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा और नैनीताल में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। इसके अलावा देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी, नैनीताल व ऊधमसिंह नगर में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली चमकने को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। वहीं मौसम में बदलाव के साथ तेजी से ठंड में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version