Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज से पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, येलो अलर्ट जारी

जून का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में बीते एक सप्ताह से मौसम शुष्क बना हुआ है।‌ आज से प्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने के साथ ही गरज के साथ तीव्र बौछार के दौर हो सकते हैं। इसके अलावा आज से प्रदेशभर में वर्षा का क्रम तेज हो सकता है। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंह नगर में आकाशीय बिजली चमकने व झोंकेदार हवाएं चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम में भी आंशिक बादल छाने और हल्की बौछारों पड़ने की आशंका है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में भी बदलाव जारी है। तेजी से गर्मी में इजाफा हो रहा है।

Exit mobile version