Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, जानें अल्मोड़ा का मौसम का हाल

जुलाई का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। आज प्रदेश में मौसम बदलेगा। उत्तराखंड में आज पिछले दिनों से चल रही भारी वर्षा के क्रम से कुछ राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, तेज बारिश से नुकसान की आंशका देखते हुए अलर्ट किया गया है। खासतौर पर नदी-नालों के बहाव में तेजी आ सकती है। जलस्तर बढ़ने का खतरा रहेगा। भूस्खलन और भू-धंसाव का अंदेशा रहेगा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन के लिए राज्य को रेड और ऑरेंज अलर्ट से बाहर रखा है। हालांकि दून, टिहरी, नैनीताल और बागेश्वर के लिए येलो अलर्ट अभी भी है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव जारी है।

Exit mobile version