Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, जानें वैदर रिपोर्ट

मई का महीना है। मौसम में बदलाव जारी है। सुबह-शाम ठंड जारी है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की आशंका जताई है। उत्तराखंड में 26 तक मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकांश जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं और आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। नैनीताल एवं पिथौरागढ़ के साथ चंपावत में रविवार को भारी बारिश, देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंहनगर में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह से बना रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आज कहीं हल्की बारिश हो सकती है। रुद्रप्रयाग, नैनीताल और पौड़ी में गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने, बारिश के तीव्र दौर होने और अंधड़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज बारिश के आसार हैं। वहीं अब मौसम में बदलाव होने लगा है। गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version