Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, जानें आज मौसम का पूर्वानुमान

मार्च का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है वहीं मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में प्रदेश के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस का उछाल आ सकता है। प्रदेश में आज 25 मार्च को मौसम फिर से सामान्य होता नजर आएगा। इन दिनों आसमान मुख्यतः साफ रहेगा, हालांकि दोपहर या शाम के समय हल्के बादल छा सकते हैं। 

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज धूप खिलने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में कमी हो रही है।

Exit mobile version