Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, जानें वैदर रिपोर्ट

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक मौसम शुष्क बना हुआ है और ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है। इसके साथ ही पहाड़ों में पाला तो मैदानी क्षेत्रों में कोहरा दुश्वारी बढ़ा रहा है। आज मैदानी क्षेत्रों में घना कोहरा छाने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पहाड़ में भी ठिठुरन में इजाफा होगा।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।

Exit mobile version