Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, जानें वैदर रिपोर्ट

नवंबर का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। वहीं अब नवंबर के महीने में ठंड में इजाफा होने लगा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ की प्रणाली बन रही है। इसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है, वहीं उत्तरी और उत्तरी-पश्चिमी हवाएं भी रफ्तार पकड़ रही हैं। इनकी वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ने के साथ-साथ धुंध के भी बढ़ने की संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

 अल्मोड़ा में आज धूप के साथ बादल छाए रहेंगे। वहीं मौसम में बदलाव के साथ ठंड में इजाफा हो गया है।

Exit mobile version