Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, आज इन जिलों में बारिश व बर्फबारी के आसार

फरवरी का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड में मौसम में बदलाव के आसार हैं। उत्तराखंड में इन दिनों मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। उत्तराखंड में चटख धूप के बीच एक बार फिर बादलों का डेरा डलने वाला है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय हो रहे एक नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते हिमालयी राज्य उत्तराखंड के पांच जनपदों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने मुख्य रूप से 5 जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम परिवर्तन की संभावना है। आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, इन जनपदों में आज 24 फरवरी को कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है।

अल्मोड़ा में आज का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह-शाम ठंड में बढ़ोत्तरी हो रही है।

Exit mobile version