Site icon Khabribox

उत्तराखंड मौसम अपडेट: पहाड़ों से लेकर मैदानों तक बदलेगा मौसम, आज इन जिलों में बारिश के आसार

अप्रैल का महीना चल रहा है। मौसम में बदलाव जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव दिख रहा है।

उत्तराखंड में आज‌ का मौसम

मौसम विभाग ने आज 30 अप्रैल के लिए नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने के साथ-साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है. इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है, जिससे फसलों और जनजीवन पर भी असर पड़ने की आशंका है

अल्मोड़ा में आज‌ का मौसम

अल्मोड़ा में आज बादल और‌ बारिश के आसार जताए गए हैं। अब तेजी से गर्मी में इजाफा होने लगा है।

Exit mobile version